बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन, उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ राजधानी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर राजधानी के एयर पोर्ट पहुंचे।
जहाँ उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी प्रदेश मुख्यालय के लिए रोड शो करते हुए प्रस्थान किया। जहाँ कार्यकर्ताओ का भारी जन सैलाब सड़कों पर देखने को मिली।
जिसमें कहीं फूलों की वर्षा तो कहीं हाथ में पोस्टर बैनर लेकर लोग नारे लगाते हुए स्वागत किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय पर चारो तरफ फूल माला से लेकर बैनर पोस्टर से जगमगा उठा।



