उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर रहेगा फोकस -अनिल भूषण चतुर्वेदी 

प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की संभाली जिम्मेदारी

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी संभाल ली है। मंगलवार को

अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, नवाचारों तथा वर्तमान में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र हितों से जुड़े कार्यक्रमों, शिक्षक प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button