उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

राज्यपाल ने एचपीवी टीकाकरण एवं कम्प्यूटर लैब का किया उद्घाटन

राज्यपाल ने बालिकाओं को दिए उपहार, किया संवाद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाशन न्यूज़। राजकीय बालिका सम्प्रेक्षण गृह में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया ।

मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाराबंकी के राजकीय बालिका संप्रेक्षण ग्रह में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। बता दे कि डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा जुवेनाइल होम का नवीनीकरण कराया गया।

बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कम्यूटर लैब की स्थापना की गई। साथ ही राज्यपाल ने किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें कुल 39 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया।

जिनमें 33 सम्प्रेक्षण गृह और 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएँ शामिल थीं। वहीं टीकाकरण के बाद राज्यपाल ने स्वयं बालिकाओं को उपहार दिया।जिनमें कपड़े, चॉकलेट, किताबें, डायरी व स्टेशनरी शामिल थी।

राज्यपाल कम्प्यूटर लैब की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सभी 34 आवासिनियों की दैनिक कम्प्यूटर कक्षा चले। एक समय में 8 बालिकाएँ, 1 कम्प्यूटर पर 2 बालिकाएँ सीखें। इसका रोस्टर बनाकर साझा किया जाए।

उन्होंने कहा कि मेहंदी कला, ब्यूटीशियन कोर्स, सीसीसी कम्प्यूटर कोर्स आदि एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियाँ कराई जाएँ ताकि बालिकाएँ यहाँ से निकलने के बाद आजीविका अर्जित कर सकें। सभी को प्रतिदिन पौष्टिक आहार मिले तथा इन बालिकाओं का राज भवन भ्रमण भी कराया जाए।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा यह संकल्प व्यक्त किया गया कि भविष्य में भी सम्प्रेक्षण गृह की बालिकाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर उनकी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, उनकी शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे उनके समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा,संस्थान निदेशक प्रो. सीएम सिंह, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय व सीडीओ अन्ना सुदन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो ऋचा चौधरी एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button