उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एसजीपीजीआई जनरल हॉस्पिटल का मना स्थापना दिवस 

संस्थान निदेशक ने स्मारिका का किया विमोचन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। जनरल हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर 42 वर्षो की यात्रा का स्मरण किया गया। सोमवार को

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के जनरल हॉस्पिटल का 42वां स्थापना दिवस को पहली बार मनाया गया। वहीं जनरल हॉस्पिटल की नोडल अधिकारी डॉ. अंजू रानी ने बताया कि संस्थान की विकास यात्रा में जनरल हॉस्पिटल का विशेष स्थान है।

यह संस्थान में प्रारंभिक क्लीनिकल सेवाओं का प्रमुख आधार रहा है। जनरल हॉस्पिटल में ही संस्थान की पहली सर्जिकल एवं स्त्री एवं प्रसूति संबंधी शल्य प्रक्रियाएं की गई थीं। साथ ही

संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमन, जो संस्थान के प्रथम पूर्व छात्र हैं, ने अपने प्रारंभिक कार्यकाल में एंडोस्कोपी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सिग्मॉइडोस्कोपी सहित अनेक एंडोस्कोपिक प्रक्रियाएं की।

जनरल हॉस्पिटल में उपलब्ध इन आधारभूत सेवाओं के इर्द-गिर्द धीरे-धीरे न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स जैसी सेवाओं का विस्तार हुआ।

समय के साथ इन सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं को संस्थान के मुख्य भवन में स्थानांतरित किया गया। जबकि क्लीनिकल ब्रॉड-स्पेशियलिटी सेवाएं जनरल हॉस्पिटल में निरंतर मजबूत एवं सुदृढ़ बनी रहीं।

वर्षों से जनरल हॉस्पिटल ने संस्थान की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर संस्थान की रोगी सेवाओं में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में जनरल हॉस्पिटल में उत्कृष्ट आधारभूत संरचना उपलब्ध है।

जिसमें डॉ. अंजू रानी एवं डॉ. निधि (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. ब्रजेश सिंह (सर्जन), डॉ. अजीत कुमार (त्वचा रोग विशेषज्ञ), फिजिशियन, डॉ. अनुज सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा सीनियर रेजिडेंट्स और जूनियर रेजिडेंट्स की समर्पित टीम द्वारा मरीजों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस अवसर पर जनरल हॉस्पिटल की स्थापना से लेकर अब तक विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं देने वाले सभी लोगों को याद किया गया। उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों ने जनरल हॉस्पिटल से जुड़ी अपनी प्रेरणादायी स्मृतियां को साझा किया ।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने जनरल हॉस्पिटल के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने जनरल टीम को बधाई देते हुए कहा

जनरल हॉस्पिटल संस्थान की रोगी सेवा की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, है और सदैव बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button