उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

सुहागिन महिलाओं ने लिए वट वृक्ष के फेरे, की कामना

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के फेरे लेते हुए पति की लंबी आयु की कामना की। मंगलवार को राजधानी में उत्तर प्रदेश मराठी समाज की सुहागिन महिलाओं ने न्यू हैदराबाद स्थित एक मंदिर में वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की।

जिसमें प्रिया पाटिल, प्राजक्ता जाधव, शीतल पाटिल, राशिका सुर्वे शामिल रही। ज्ञात को कि देश में अलग अलग परम्परा देखने को मिलती हैं। जहाँ उत्तर प्रदेश में अमावस्या को मनाया जाता है वहीं

वट पूर्णिमा पर्व ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाराष्ट्र में विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। यह महाराष्ट्रीयन संस्कृति परम्परा का अभिन्न अंग माना जाता है।

जहाँ सुबह से महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर सभी महिलाएं एकत्रित होकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति के सात जन्मों तक साथ रहने की कामना करती हैं। इस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए भोजन में पूरन पोली और आमरस बनाया जाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button