उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

 संत रविदास समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर- योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने संत रविदास के किये दर्शन पूजन 

 

वाराणसी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत रविदास के दर्शन पूजन किया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गुरु पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में सद्गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुआ। वहीं गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन-पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में रविदास महाराज की परंपरा के सच्चे प्रतिनिधि पूज्य संत निरंजन दास महाराज समेत अनेक संत गण का पावन सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।

साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा

रविदास महाराज भेदभाव और जाति-पाति से मुक्त, समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। इसलिए हर सच्चे भारतीय का दायित्व बनता है कि उन्होंने हम सबको जो संदेश दिया है, उसे धरातल पर उतारते हुए कर्म की साधना के माध्यम से ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।

सद्गुरु रविदास महाराज की पावन स्मृतियों को मेरा नमन है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button