उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में अटल स्वास्थ्य मेला का मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने किया शुभारम्भ 

मेले में 8775 लोग हुए लाभान्वित

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के दिलकुशा लॉन में किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल और बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।पहले दिन 8775 लोगों ने पंजीकरण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 113 अल्ट्रासाउंड टेस्ट किए गए, 361 आयुष्मान कार्ड बने और 128 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और ट्राई साइकिल दी गई। स्वेच्छा से 10 लोगों ने रक्तदान भी किया। राजनाथ सिंह ने अटल के अद्वितीय व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा, “अटल का जीवन और विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल की कार्यों की प्रेरणा लेते हुए कहा, “अटल ने देश को स्थिरता की ओर अग्रसर किया। आज उनके द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य मेलों का यह आयोजन समाज के जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा रहा है।वहीं कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि यह मेला अटल को सच्ची श्रद्धांजलि है और हर साल इस मेले में अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button