पुलिस महानिदेशक यूपी 112 ने पीआरवी कर्मियों को किया सम्मानित
पीआरवी 5344 की तत्परता से व्यक्ति की बची जान

अमेठी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पीआरवी 5344 की तत्परता ने फांसी लगाने वाले व्यक्ति की जान बचाने में मददगार बनी।
उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई है। जनपद अमेठी में पीआरवी 5344 पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
बीते शुक्रवार को दोपहर 13:36 बजे यूपी 112 को जनपद अमेठी के थाना जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम सरेसर में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। ईवेंट प्राप्त होते ही पीआरवी 5344 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची ।
पीआरवी कर्मियों ने पाया कि एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और वह दरवाजा नहीं खोल रहा है।
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने बिना समय गँवाए पड़ोसी की छत से घर के अंदर प्रवेश किया। पाया कि वह व्यक्ति गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर लटक चुका है।
पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल गमछा काटा और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे वह व्यक्ति जीवित बच गया।
पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा उक्त पीआरवी कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।
जाने किसे मिला सम्मान..
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी 5344 कर्मियों में..
👉 कमाण्डर: हरिओम उपाध्याय।
👉 सब कमाण्डर: प्रमिला तिवारी एवं कौशिक सिंह।
👉 पायलट: पवन कुमार सरोज।
यूपी 112 के पीआरवी कर्मियों ने समय-समय पर संकटग्रस्त नागरिकों को भिन्न-भिन्न प्रकार से सहायता पहुंचाई है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, विनोद कुमार सिंह ने पीआरवी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पीआरवी निरंतर अच्छा कार्य कर रही है। अपने कर्तव्य निर्वहन से निरंतर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा रही है। पीआरवी कर्मियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है।



