उत्तर रेलवे का अवैध वेंडरो के खिलाफ अभियान जारी
रेलवे के अभियान में जुलाई माह मे पकड़े गए 15 वेंडर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर रेलवे मंडल द्वारा लगातार अवैध वेंडरो के खिलाफ अभियान जारी है। जुलाई माह मे पकड़े 15 वेंडर पकडे गए।
यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 01 जुलाई से 19 जुलाई के मध्य वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 15 अनधिकृत वेंडरों को रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न ट्रेनों में बिना वैध प्राधिकरण के खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया।
सभी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों एवं लाइसेंसधारी वेंडरों से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से खानपान सामग्री खरीदने से बचें।



