राष्ट्रीय लोक दल में प्रोफेशनल मंच का प्रदेश महासचिव सुमित को किया मनोनीत
पार्टी ने बनाया प्रदेश महासचिव सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में सुमित सिंह को प्रोफेशनल मंच का प्रदेश महासचिव बनाया गया।
सोमवार को प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के अनुमोदनोंपरान्त और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.रामाशीष राय एवं प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चडढा की सहमति से सुमित सिंह को प्रोफेशनल मंच का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।
साथ ही मुकेश वर्मा को प्रोफेशनल मंच अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा ज्ञान प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट को प्रोफेशनल मंच सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
अम्बुज पटेल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी इस गहन दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत रत्न चौ. चरण सिंह एवं चौ. अजित सिंह की विचारधारा तथा रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।



