उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

21 मरीजों’ ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया लाभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निःशुल्क थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक आयोजित किया गया।

शुक्रवार को विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के भूतल स्थित डीलक्स ओपीडी में निःशुल्क थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन’ किया गया।

प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित निःशुल्क क्लीनिक में थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के वरिष्ठ विशेषज्ञ प्रो भाबातोष बिस्वास’ ने हृदय, छाती, फेफड़ों तथा रक्त वाहिकाओं से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर ’21 मरीजों’ ने निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय जाँचों का लाभ प्राप्त किया। प्रो भाबातोष बिस्वास’ ने बताया कि लगातार खाँसी, खाँसी में रक्त आना, सीने में दर्द, साँस लेने में कठिनाई,

बार-बार फेफड़ों में संक्रमण, फेफड़े अथवा ग्रासनली के कैंसर, डायलिसिस के लिए वैस्कुलर एक्सेस की आवश्यकता, पैरों में दर्द, सूजन, वैरिकाज़ नसें, गैंग्रीन तथा रक्त वाहिकाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के रोगियों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य स्वामी विवेकानन्द के ‘‘त्याग एवं सेवा’’ के आदर्श को व्यवहार में उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों को रियायती दरों पर उत्कृष्ट उपचार एवं शल्य चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके अलावा 15 अगस्त शनिवार को राष्ट्र की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा डीलक्स ओपीडी में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निःशुल्क थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन’ किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button