उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के जरिए क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर रहेगा जोर -ब्रजेश पाठक 

डिप्टी सीएम ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट रवाना की गयी।

शुक्रवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश शासन और पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को फ्लैग ऑफ किया ।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग ए हेल्थियर भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत भी की।

शहीद पथ स्थित आरएमएल के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में आयोजित फ्लैग ऑफ़ समारोह कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के जरिए ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर रहेगा, जहां लोगों को जांच और उपचार के लिए दूर अस्पतालों तक जाना पड़ता है।

यूनिट्स के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और जरूरी चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमारा खास फोकस महिला और शिशुओं के स्वास्थ्य पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत गंभीर या जटिल बीमारी के मामलों में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा। समारोह में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की ओर से उत्तर प्रदेश में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य कल्याण पहल का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही हिंदुजा हेल्थ ग्रुप यूनिट और यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच एमओयू समझौता किया गया ।

इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरों से जुड़ी स्वास्थ्य जरूरतों पर विशेष ध्यान देना है। कार्यक्रम में सेशेल्स गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त हैरीसोया लतियाना,

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. एसके चड्ढा, आरएमएलआईएमएस निदेशक

प्रो. सीएम सिंह, सीएमओ डॉ एनबी सिंह, सीएमएस डॉ विक्रम सिंह, समेत स्वास्थ्य विभाग और हिंदुजा समूह के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button