यूजीसी और आरक्षण संशोधन का विरोध प्रदर्शन की गूंज
1090 चौराहे पर विरोध प्रदर्शन, लगे नारे

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर देश के अलग -अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है।
रविवार को सवर्ण समाज द्वारा राजधानी के 1090 चौराहे पर यूजीसी और आरक्षण संशोधन को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियो ने यूजीसी रोल बैक और आरक्षण संशोधन के लिए विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शकारियों ने कहा कि जब तक यूजीसी आरक्षण संशोधन सुधार नहीं किया गया तो जंतर मंतर की तरह 1090 भी प्रदर्शन स्थल बन जायेगा।
वहीं सोशल मीडिया पर हर्ष दुबे द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता की नाराजगी लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग कह रहें हैं कि यह बुद्धिजीवियों का आंदोलन है।
इसमें लोगों को समझा पाना बड़ा मुश्किल होता है। इसमें सभी स्वयं को बुद्धिमान मानते हैं। ऐसे में करनी सेना ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर विरोध प्रदर्शन में जुटी हुई है।
इसी क्रम में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना राजस्थान में महीनों से सवर्ण यात्रा निकालकर यूजीसी का विरोध करने जुटे हुए हैं। साथ ही यूजीसी का विरोध प्रदर्शन के लिए पंजाब के चंडीगढ़ कूच कर दिया है। जिसमें कई संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हैं।



