उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

310 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रविवार को

विवेकानन्द पॉलिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा श्रीरामकृष्ण सेवाश्रम, जाजमऊ, कानपुर के सहयोग से गुरूकुल इण्टर कॉलेज, कोरियान, सनिगवां, कानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

जिसमें डा उपेन्द्र वर्मा, हृदय रोग,डा केएन राजन दास नेत्र रोग, डा आकर्षी उàपाध्याय, डा प्रियंका सिंह एवं पैरामेडिकल टीम में संजय सिंह (कैथ लैब), संजय सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) व महेश प्रसाद (फार्मेसी) परीक्षण एवं परामर्श शिविर में शामिल रहे। शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित रहा।

शिविर में संस्थान के चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

साथ ही, आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं शिविर में कुल 310 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

जिसमें 100 सामान्य चिकित्सा, 60 हृदय रोग एवं 150 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 28 मरीजों की ईसीजी एवं 25 का आरबीएस किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं लोगों ने संस्थान द्वारा आयोजित जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की और ऐसे शिविरों लगाने के लिए अपेक्षा जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button