इंडियन ओवरसीज बैंक मैनेजर बलरामपुर अस्पताल निदेशक की भेंट
बलरामपुर निदेशक ने बैंक कार्यों को सराहा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। इंडियन ओवरसीज बैंक मैनेजर ने बलरामपुर चिकित्सालय निदेशक से मुलाक़ात की।
रविवार को गोलागंज शाखा इंडियन ओवरसीज बैंक के चीफ मैनेजर ललित पंत एवं मैनेजर केपी सिंह द्वारा अस्पताल निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार भेंट की।
साथ ही बैंक प्रबंधन द्वारा डीपीआरए प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार को पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय भेंट की । वहीं राजीव कुमार ने कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा की पूरी टीम को धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
इस शाखा से अटूट व्यावसायिक संबद्धता है। इसी बैंक शाखा में चिकित्सालय स्टाफ का वेतन खाता है। उन्होंने
चीफ मैनेजर ललित पंत, मैनेजर केपी सिंह और बैंक के समस्त कर्मचारियों का कार्य व्यवहार की सराहाना करते रहे। जिस कुशलता से अस्पताल कर्मियों को बैंकिंग सेवा वह प्रदान करते वह अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। 



