उत्तर प्रदेशउत्तराखंडजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

एफएसडीए ने पकड़ी ब्रांडेड नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री 

एफएसडीए एवं गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान में मिली कामयाबी 

 

नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का दो राज्यों का निकला नेटवर्क 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा नकली दवाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लग गयी है।

एफएसडीए और गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ब्रांडेड नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अभी हाल ही में एफएसडीए ने नकली दवाओं के खिलाफ प्रदेश के जिलों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया था। जिससे कई बड़े सिंडिकेट के इनपुट मिले थे। इसी क्रम में बुधवार को

नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड देहरादून के देवीपुर, न्यू हाईवे रोड, परवाल क्षेत्र में कार्रवाई की गयी।

जहाँ घर में बड़े स्तर पर नकली ब्रांडेड दवा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है । नकली ब्रांडेड दवाओ में सिप्ला , लूपिन , डॉ . रेड्डी , एल्डर , माइक्रो , मैनकाइंड , इंटास , Abbott, सन फार्मा Pharma, Aristo, Macleods और Zydus जैसी नामी दवा कंपनियों के नाम पर स्प्यूरियस (नकली) दवाइयाँ बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया ।

वहीं एफएसडीए नकली ब्रांडेड दवाओं बनाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुट गयी है। इसके लिए शासन प्रशासन को सख्त नियम बनाने होंगे तभी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लग सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button