उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

बाराबंकी के दोनों हाथों में लड्डू – योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव के किये दर्शन-पूजन, दी विकास की सौगात 

 

बाराबंकी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। हम बाराबंकी को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित कर रहे हैं।

जिसके दोनों हाथों में लड्डू हैं एक ओर लखनऊ है और दूसरी ओर अयोध्या। जो विकास लखनऊ और अयोध्या तक पहुंचेगा, उसका लाभ भी बाराबंकी को निश्चित रूप से मिलेगा।

सोमवार को यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान कही।

इस अवसर पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी तथा टूलकिट वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर महादेव का दुग्धाभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल..

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें खिलौने देकर प्यार दुलार किया। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। बाराबंकी के विकास को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई।

लाभार्थियों को किया सम्मानित..

👉 शिवशंकर वर्मा- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक।

👉 छाया देवी- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक।

👉 मोहसिन मतीन- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख का चेक।

👉 मुकेश कुमार- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 3.10 लाख का चेक।

👉 शांति देवी- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत सिलाई का टूल किट।

👉 नितेश वर्मा- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक

👉 मो. आलम- ओडीओपी के तहत 21 लाख का चेक।

👉 हेमकरण माथुर- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ से अधिक का चेक।

👉 हर्षिता वर्मा- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत को 15 लाख का चेक।

👉 प्रमेंद्र विक्रम सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख से अधिक का चेक।

👉 आरती देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना। (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र

👉 गायत्री देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र।

👉 आरती व अशोक कुमारी सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ से अधिक का चेक ।

लोधेश्वर महादेव मंदिर का कॉरिडोर विकास जारी..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भगवान लोधेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर के भव्य कॉरिडोर के निर्माण हमने धनराशि स्वीकृत की है।

आज यहां के विकास कार्यों को देखकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। श्री काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर भगवान लोधेश्वर महादेव मंदिर का भव्य कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

महान खिलाड़ी केडी सिंह ‘बाबू’ ने अपना संपूर्ण जीवन हॉकी को समर्पित किया। वे हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हम केडी सिंह ‘बाबू’ की हवेली को संरक्षित कर उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। वहां हम उनके नाम पर म्यूजियम का निर्माण करेंगे। इस मौके यूपी सरकार में मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, बैजनाथ रावत समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button