उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण 

स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का देखा ड्यूटी रिकॉर्ड 

डिप्टी सीएम

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी हकीकत परखी गयी।

सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एकाएक कैसरबाग के सामने स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही अस्पताल परिसर में चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, पैरा मेडिकल कर्मियों की धड़कने बढ़ गयी ।

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में ड्यूटी अटेंडेंस का रजिस्टर की जाँच की। जिसमें डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसर, पैरा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति की जाँच करते हुए एक के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जाँच और चिकित्सालय प्रभारी को बुलाने की बात कही।

जिसपर जवाब आया कि एमओआईसी रविवार की रात्रि ड्यूटी करके घर जा चुके है। इसके पश्चात् उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में चिकित्सा बुनियादी ढांचे, आपातकालीन सेवाओं और डिजिटल स्वास्थ्य का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button