राज्यपाल ने “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का किया विमोचन
सुनील यादव की लिखित पुस्तक साथी हाथ बढ़ाना की सराहना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राज्यपाल ने साथी हाथ बढ़ाना पुस्तक की सराहना की।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनर द्वारा लिखित पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना – बेसिक लाइफ सपोर्ट : इमरजेंसी रिस्पांस एंड लाइफ – सेविंग स्किल्स ” का विमोचन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
उन्होंने लेखक सुनील कुमार यादव को इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक अक्षय जैन, आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश नाथ सिंह, अंकुर यादव एवं रविन्द्र यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनभवन की लाइब्रेरी के लिए प्रकाशक द्वारा पुस्तक की 10 प्रतियाँ भेंट की गईं। साथ ही राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी एडीसी, सीएसओ एवं अन्य अधिकारियों को भी पुस्तक की प्रतियाँ सादर भेंट की गईं।
उल्लेखनीय है कि “साथी हाथ बढ़ाना – बेसिक लाइफ सपोर्ट इमरजेंसी रिस्पांस एंड लाइफ – सेविंग स्किल्स ” पुस्तक का उद्देश्य बेसिक लाइफ सपोर्ट, आपातकालीन
प्रतिक्रिया एवं जीवनरक्षक कौशल को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में जन-जन तक पहुँचाना है। जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।



