उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

महानिदेशक के साथ सीएमओ पहुंचे सीएचसी

अस्पताल की परखी साफ सफाई व्यवस्था दिए निर्देश

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया गया। शुक्रवार को

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, उपस्थिति रजिस्टर, ऑपरेशन थियेटर और फार्मेसी का जायजा लिया।

केंद्र पर स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध मिलीं। इसके अलावा डेंटल कक्ष का निरीक्षण किया और सर्जन से वार्तालाप कर वहाँ पर और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।

अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था में संतोषजनक मिली। अधिकारी और कर्मचारी यूनिफ़ॉर्म में थे। साथ ही साइन बोर्ड भी उचित स्थानों पर लगे पाए गए।

इस दौरान महानिदेशक ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के साथ संतुलित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

उन्होंने हिदायत दी कि अस्पताल में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button