नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की तरफ लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
पांच सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण कर किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया। रविवार को
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा पांच सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन , ओंकार ध्वनि एवं एनएमओ मंत्र के साथ किया गया।
उन्होंने आगामी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा सभी को सेवा भाव से निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने रोगियों के प्रति संवेदनशील एवं मधुर व्यवहार के महत्व और उसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
वहीं एमएस डॉ. ब्रजमोहन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. निधीश कुमार एवं डॉ. विनय कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बताया।
ब्रिगेडियर डॉ. गुप्ता ने सभी टीमों को ध्वज दिखाकर शिविर स्थलों के लिए रवाना किया। ये शिविर चौहाड़पुर, मलकपुर, घरबरा, सूरजपुर एवं श्रम विहार पार्क में आयोजित किए गए। जहां लगभग 490 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
इस अवसर पर संस्थान के डॉ. कुलदीप गुप्ता, डॉ. ज्योति, डॉ. मोहित माथुर, डॉ. पीहू सेठी, डॉ. रुचि, डॉ. भुवन, डॉ. संतोष, डॉ. बृजेन्द्र, डॉ. सचिन यादव एवं चिकित्सा छात्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
शिविर स्थलों की व्यवस्थाएं संघ के सेवा विभाग द्वारा की गईं। जिसमें सेवा प्रमुख ज्ञानप्रकाश एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



