नए डीजी हेल्थ को सीएमओ ने दी बधाई
डॉ एनबी सिंह ने डॉ पवन कुमार अरुण को पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में प्रदेश को नया चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक मिलने पर दिनभर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनबी सिंह स्वास्थ्य भवन पहुंचे।
उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक उप्र डॉ पवन कुमार अरुण को पुष्प गुच्छ भेंटकर पदभार सँभालने की बधाई दी। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा चलती रही।
इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल निदेशक डॉ कविता आर्या एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु चतुर्वेदी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी गयी। जिसमें डॉ पवन कुमार अरुण द्वारा अस्पताल में निदेशक पदभार के पलों को स्मरण किया।
वहीं चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने पदभार संभालते ही कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार में किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निरंतर हमारा प्रयास युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।
साथ ही डॉ अरुण ने कहा कि अस्पतालों में जो कमियां होंगी उसे दूर किया जायेगा और अस्पतालों की व्यस्थाओ को बेहतर करने के साथ मरीजों को हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए हम और समस्त स्वास्थ्य इकाई प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ हरी दास अग्रवाल को पदभार संभालने की बधाई जारी रही। साथ ही प्रशिक्षण महानिदेशक डॉ रंजना खरे को पदभार संभालने की बधाई देने का कांरवा दिनभर चलता रहा।



