उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

मेधा संवर्धन-2026: छात्र छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा 

जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में 24वीं वार्षिक युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। छात्र-छात्राओं अपनी प्रतिभा को बिखेरा। शुक्रवार को

जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में 24वीं वार्षिक युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘मेधा संवर्धन-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय निदेशक, उच्च शिक्षा, लखनऊ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

भारी बारिश के बावजूद विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और प्रतिभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। देर शाम तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को ज्ञान, कला, विज्ञान, तकनीक और कौशल के विविध क्षेत्रों में स्वयं को विकसित करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ज्ञान का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए तथा राजनीति में नैतिकता और विज्ञान में मानवता की सेवा का भाव अनिवार्य है।

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने की प्रेरणा निरंतर विकसित करें।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए, नए लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने मानवीय मूल्यों के प्रति सजग रहते हुए परोपकार की भावना से कार्य करने का संदेश भी दिया।

महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने दो दिवसीय आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो केके शुक्ल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हों,

व्यक्ति को अपने लक्ष्य और मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से भारी वर्षा के बावजूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह जज्बा और समर्पण वास्तव में प्रशंसनीय है।

प्रतिभाओं की दिखी झलक..

‘मेधा संवर्धन-2026’ के अंतर्गत दूसरे दिन स्टॉल डेकोरेशन, वाद-विवाद, पेंटिंग, कहानी लेखन, एकल गायन, क्विज, शॉर्ट फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री,

भारतीय परिधान उत्सव, मटकी डेकोरेशन और स्वरचित काव्य सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता, तार्किक क्षमता और सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पल्लवी एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुआ। वहीं छात्रा एशनी ने अपने साथियों के साथ गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ गिरिजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो नलिन रंजन सिंह, प्रो. एससी हजेला, प्रो एसपी शुक्ला सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button