उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

FICCI हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से आरएमएल सम्मानित 

क्यूआर आधारित शिकायत निवारण प्रणाली को मिला राष्ट्रीय सम्मान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मरीजों को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में सम्मानित किया गया। बुधवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा आयोजित 18वें हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में “एक्सीलेंस इन पेशेंट केयर एंड सर्विस डिलीवरी (पब्लिक हॉस्पिटल्स )” श्रेणी में पूरे भारत में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से संस्थान द्वारा रोगियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन उपलब्धि है ।

FICCI द्वारा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का मूल्यांकन संस्थान द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल के आधार पर किया गया।

जिसके अंतर्गत संस्थान के सभी 1365 बेडों पर क्यूआर कोड आधारित मरीज शिकायत निवारण प्रणाली एवं पेशेंट सर्विस पोर्टल की स्थापना की गई है।

दूसरा इस सेवा को 24×7 कंट्रोल रूम के माध्यम से संचालित किया जाता है। तीसरा कंट्रोल रूम में नर्सिंग सुपरवाइजर, सीनियर रेजिडेंट (अस्पताल प्रशासन) और सुरक्षा प्रभारी* की तैनाती की गई है।

यह प्रणाली मरीजों की नर्सिंग केयर, साफ-सफाई, दवाओं आदि से संबंधित शिकायतों का तत्काल निवारण सुनिश्चित करती है।

इस प्रणाली से रोगी देखभाल में पारदर्शिता, त्वरित प्रतिक्रिया और रोगी संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं

इस उपलब्धि पर संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “रोगियों को बेहतर, सुलभ, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह राष्ट्रीय सम्मान हम सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और यह हमें भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक उत्कृष्ट एवं रोगी-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम और टीम भावना को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button