सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी का 14 वां राष्ट्रीय सम्मेलन
कार्यशालाओं में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी (SPUCON 2026) के 14 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने रहा है।
गुरुवार को सम्मेलन से पहले कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशाला की शुरुआत डॉ. साहा (कोलकाता), डॉ. सुजॉय (दिल्ली)डॉ. नबील (दिल्ली) के नेतृत्व में किया गया ।
वहीं डॉक्टरों ने यूरिनरी ब्लैडर (मूत्राशय) से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। डॉ. दसमीत (पुणे) और डॉ. नियाज (दिल्ली) के नेतृत्व में हुई PCNL कार्यशाला में बच्चों में गुर्दे की पथरी (रीनल स्टोन) के इलाज के विकल्पों पर जानकारी दी गई।
चिकित्सा क्षेत्र में मल्टीमीडिया के महत्व को देखते हुए, एक वीडियो एडिटिंग कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसका संचालन डॉ. रवि (चण्डीगढ़), डॉ. संदीप (दिल्ली), डॉ. अंजन (दिल्ली) और डॉ. अंकुर (लखनऊ) ने किया। इसके अलावा, नर्सों के प्रशिक्षण के लिए संस्थान के डॉ. प्रेमराज सिंह,डा सतीष, डा नीलकमल ने दो कार्यशालाएं आयोजित की।
इन कार्यशालाओं में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन सचिव प्रो. जेडी रावत एवं डा. अर्चिका गुप्ता ने बताया कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में हुए हालिया विकास और नई तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी।



