उत्तर प्रदेशजीवनशैली

फार्मासिस्टों ने केक काटकर मनाया विश्व फार्मेसी दिवस

डीपीए पदाधिकारियों ने एक दूसरे को दी बधाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीए पदाधिकारियों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। शुक्रवार को

विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य पर बलरामपुर चिकित्सालय में फार्मेसिस्ट संवर्ग द्वारा केक काटकर फार्मेसी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर डीपीए कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने फार्मेसिस्टो के कर्तव्यों को बताया । साथ में फार्मेसिस्ट मनमोहन मिश्र ने सुझाव व्यक्त किये।

वहीं एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सा जगत में फार्मेसिस्टों की सेवाएं अनिवार्य हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता के बीच फार्मेसिस्ट दिन-रात अपने कार्यों से अपनी पहचान बनाता है।

आम जनता फार्मेसिस्ट से अपना सामंजस्य सरलतापूर्वक बना लेती है। जिससे उपचार के दौरान मरीज़ को भ्रम की स्थिति नहीं रहती है।

इस अवसर पर मनमोहन मिश्रा चीफ फार्मासिस्ट, सुभाष श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, डॉ अजय राजा, डॉ रुखसाना फातिमा, अनिल श्रीवास्तव, प्रभाकर त्रिपाठी, केके सिंह, विजय शंकर दीक्षित, मोती लाल, खुशबू यादव, स्मिता सिन्हा, मुकेश जोशी, देवेश जी, आदर्श बाजपेई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button