उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

एक ज़माने में यूपी का शासन माफिया चलाते – अमित शाह 

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का किया शुभारंभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश की विकास गति को बढ़ाने के लिए फोकस जारी है।

शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। जहाँ उन्होंने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का शुभारंभ किया।

वहीं सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय गृह अमित शाह को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अमित शाह ने कहा एक ज़माने में यूपी को माफिया चलाते थे।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाराज को किनारे कर विकास का पथ प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लोकल टू ग्लोबल की सोच के साथ आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश आज

अपने प्रोडक्ट , Potential और इन्नोवेशन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। UPITS में बढ़ता फुटफाल प्रदेश के प्रति बढ़ते ग्लोबल ट्रस्ट की अभिव्यक्ति है।

यहां हमारे कारीगरों के हुनर को बाजार, युवाओं के इन्नोवेशन को अवसर, MSME के सामर्थ्य को विस्तार और अन्नदाता के परिश्रम को नई पहचान मिल रही है।

प्रदेश के उत्पाद, उद्यम और प्रतिभाएं दुनिया के Buyers व बिज़नेसजेज से सीधे जुड़ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का आभार तथा देश-दुनिया से पधारे सभी Buyers, Exhibitors, Entrepreneurs और युवा साथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 के प्रति मेरी मंगलमयी शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button