केजीएमयू में मना वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस
संस्थान कुलपति ने कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू “ विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। मंगलवार को संस्थान में सीएमई का आयोजन कलाम सेन्टर में किया गया।
जिसमें डा योगेश माध्यान अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट ने कन्धे में चोट के आपरेशन के बाद मरीजों का रिहैबिलीटेशन करने के तरीके बताये एवं डा अभिषेक चौधरी स्पोर्ट मेडिसिन खेलों के दौरान होने वाले
सोल्डर इंजरी से बचने एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम मुख्य अतिथि कुलपति विशिष्ट अतिथि डा केके सिंह, ने दीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के बारे में डा अरविन्द कुमार ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाने के बारे में विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इसीदिन वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ फिजिकलथेरेपी का गठन 1951 में यूनाइटेड किंगडम में किया गया।
इसी उपलक्ष्य में फिजियोथेरेपी की वैष्विक एकता, जागरूकता एवं सुद्धढ़ता के लिए आयोजित किया जाता है।
संस्थान के विभिन्न विभागों में संचालित फिजियोथेरेपी सेवाओं एवं पीएमआर विभाग में डिग्री व डिप्लोमा फिजियोथेरेपी कोर्स संचालन के संबंध में बताया। साथ ही उक्त सेवाओं के समुचित संचालन के लिए स्वतंत्र फिजियोथेरेपी विभाग की स्थापना के लिए जोर दिया।
वहीं कुलपति प्रो सोनिया नित्यानन्द ने फिजियोथेरेपी दिवस पर सभी फिजियोथेरेपिस्ट एवं छात्रों को बधाई दी। कुलपति ने फिजियोथेरेपी की मेडिकल कालेज अस्पताल में एवं समकालीन दौर में स्वास्थ्य रहने में फिजियोथेरेपी की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किये।
फिजियोथेरेपी की सभी विभागों में गहन सेवाओं को ध्यान रखते हुए विभाग के गठन के लिए आश्वासन दिया। साथ ही
प्रो केके सिंह, डीन एलाईड एण्ड हेल्थ साइंसेस ने भी सभी फिजियोथेरेपिस्टों को बधाई दी। डीन ने फिजियोथेरेपी से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया एवं संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में
अतुल मिश्रा, अध्यक्ष प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो.उप्र ने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मिश्र ने मुख्य अतिथि का ध्यान आकृष्ट करते हुये फिजियोथेरेपिस्टों की समस्याओं से अवगत कराया।
जिस पर मुख्य अतिथि द्वारा आश्वस्त किया गया कि फिजियोथेरेपिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण किया जायेगा और संघ के साथ शीघ्र ही औपचारिक बैठक आहूत की जायेगी।
उन्होंने विभाग के गठन के लिए संघ से प्रस्ताव घोषित करने की अपेक्षा की। डा तेजबीर सिंह सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट संस्थान को 25 वर्ष की कुशल सेवा पूरी करने पर कुलपति द्वारा मोमेन्टो व प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डा केके चौधरी सचिव, में कार्यक्रम में आये सभी स्पीकर अतिथियों सभी एवं भौतिक चिकित्सकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा मन्सूर, डा रविन्द्र कुमार, डा प्रणय सिंह, डा श्रद्धा, डा रितेश, डा अनिल, डा मानवेन्द्र, डा शिवम, डा फैज डा लवकुष डा आाकांक्षा सहित समस्त फिजियोथेरेपिस्ट, छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।



