उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

सड़क, रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ अब हवाई कनेक्टिविटी के लिए तैयार- योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात 

 

सहारनपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर वासियों के लिए कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बुधवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं टूल-किट वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा जनपद सहारनपुर में जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है, वे विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेंगी।

आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ अब सहारनपुर हवाई कनेक्टिविटी के लिए भी तैयार हो रहा है। सहारनपुर का अपना एयरपोर्ट होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के माध्यम से वुड कार्विंग की कला सहारनपुर को वैश्विक पहचान दिला रही है। इससे जुड़े ₹600 करोड़ से अधिक मूल्य के उत्पाद यहां से निर्यात हो रहे हैं।

सहारनपुर एयर कनेक्टिविटी के लिए भी तैयार हो रहा है।

अब सहारनपुरवासी देश के किसी भी कोने में जाने के लिए सीधे सहारनपुर से उड़ान भर सकेंगे। यह उड़ान नए सहारनपुर के विकास की आधारशिला बनेगी। साथ ही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण के शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी किट वितरित की गईं। साथ ही, उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button