उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सम्मान समारोह 

चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के चलते डॉ. पल्लवी सिंह हुई सम्मानित

एसआर ग्र

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के चलते डॉ पल्लवी सिंह को सम्मानित किया गया।

बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वागा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संस्थापक एवं प्रतिष्ठित नेत्र सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह शामिल हुईं।

समारोह के दौरान डॉ. पल्लवी सिंह को उनकी असाधारण चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि डॉ. सिंह ने बहुत ही कम उम्र में 25,000 से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर 5 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच और उपचार उपलब्ध कराया है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा जगत और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन कर उभरी है।

समारोह में डॉ. पल्लवी सिंह ने एसआर ग्लोबल और इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की यात्रा से रूबरू कराया।

डॉ. सिंह ने आज की पीढ़ी के सामने आने वाली रोजमर्रा की चुनौतियों और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान साझा किए। उन्होंने छात्रों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने का मंत्र दिया और बताया कि कैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर सफलता के शिखर तक पहुँचा जा सकता है।

इस अवसर पर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह चौहान और वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान सहित समस्त एसआर परिवार की उपस्थिति रहा ।

वक्ताओं ने डॉ. पल्लवी सिंह को उनकी मानवीय संवेदनाओं और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button