उत्तर प्रदेश

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यशाला

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महिलाओं को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला की गयी। शुक्रवार को उप्र राज्य महिला आयोग में पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। वहीं कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी, राघवेन्द्र द्विवेदी, उप निदेशक, पंचायती राज विभाग उ.प्र., स्वाती गुप्ता कार्य अधिकारी निदेशालय पंचायती राज विभाग,सुनीता सिंह राज्य सलाहकार पीआरडी पंचायती राज विभाग द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी।कार्यक्रम में पंचायती राज के अधिकारियों द्वारा प्रदेश में महिलाओं के लिये संचालित पंचायत सामान्य निर्वाचन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानों की क्षमता संवर्द्धन, स्वच्छ भारत मिशन ग्राम,उपहार स्वरूप इज्जतघर, लो कास्ट सैनिटरी नैपकीन उत्पादन कार्यक्रम, महिला रोजगार स्वावलम्बन एवं सामुदायिक शौचालय संचालन, मासिक धर्म स्वच्छता अपशिष्ट प्रबन्धन इन्सनीरेटर निर्माण, केन्द्रीय एवं राज्य वित्त आयोग, मिशन शक्ति अन्तर्गत विभिन्न फेजों में महिला केन्द्रित गतिविधियों का संचालन, पंचायतों को पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहन एवं सतत् विकास लक्ष्यों की स्थानीय स्तर पर प्राप्ति आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय, महिला बन्दीगृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि के निरीक्षण की समीक्षा की गयी तथा आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।सदस्य सचिव सुधा वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी, सदस्य,हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति,पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी,गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला,ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल,जनक नन्दिनी, प्रतिभा कुशवाह,रेनू गौड,सपना कश्यप, संगीता जैन, राघवेन्द्र द्विवेदी, उप निदेशक, पंचायती राज विभाग,स्वाती गुप्ता कार्य अधिकारी निदेशालय पंचायती राज विभाग,सुनीता सिंह राज्य सलाहकार पीआरडी पंचायती राज विभाग,मीता पाण्डेय विधि अधिकारी राज्य महिला आयोग, सहित अन्य पदाधिकारी,अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button