चिकित्सा प्रमुख ने पालीक्लीनिक का लिया जायजा
रेलवे लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को जाना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा प्रमुख द्वारा पालीक्लीनिक का जायजा लिया गया।
गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (कार्यवाहक) डॉ. एए खान द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद , अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीक्षा चौधरी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी की उपस्थिति में ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सराहना की डॉ. खान ने पॉलीक्लीनिक में उपलब्ध उन्नत डेंटल चेयर, कंप्यूटरीकृत रेडियोग्राफी यूनिट,
हीमेटोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि ये सभी जांच प्रणाली HMIS सिस्टम से एकीकृत हैं।
जिससे मरीजों को उसी दिन शाम तक HMIS ऐप पर उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाती है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन उपकरणों जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की कार्यशीलता भी जांची , जो संतोषजनक पाई गई।
पॉलीक्लिनिक में साफ-सफाई, उपकरणों के रख-रखाव तथा समग्र उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ खान ने ऐशबाग पॉलीक्लिनिक को सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की। इसी क्रम में स्वास्थ्य इकाई, मैलानी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल 12 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 4 मरीज उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंसिव) से प्रभावित पाए गए। शिविर में जांच के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।



