उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रांतीय आयुर्वेद यूनानी संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन 

जिलाध्यक्ष डॉ अरुणा सिंह, डॉ धर्मेंद्र जिला सचिव निर्विरोध निर्वाचित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

शनिवार को राजधानी के एक होटल में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान प्रांतीय संघ की नवीन जिला इकाई शाखा का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राघवेन्द्र प्रताप सिंह,

जिला अध्यक्ष डॉ अरुणा सिंह, जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र निर्विरोध निर्वाचित किये गए। साथ ही उपाध्याय आयुर्वेद डॉ किरन लता रावत,

उपाध्यक्ष यूनानी डॉ किरन सिंह, उपाध्यक्ष महिला डॉ प्रेरणा वैश्य, उपसचिव आयुर्वेद- डॉ प्रतिमा भूरियन, उपसचिव यूनानी डॉ परवेज अख्तर खान, उपसचिव महिला डॉ निरुपमा कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक डॉ गोविन्द कुमार वर्मा,

मीडिया प्रभारी डॉ स्वप्निल नव निर्वाचित हुए। इसी क्रम में कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ अमिता वर्मा, डॉ राजेश कुमार, डॉ शालिनी सिंह,डॉ अदिति सोनकर, डॉ मोहम्मद तैयब,

डॉ राघवेन्द्र कुमार सिंह को नवनिर्वाचित घोषित किया। वहीं प्रांतीय महासचिव डॉ जितेंद्र कुमार ने जिला संघ के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button