उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण’ पर नर्सिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण 

नर्सिंग अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नर्सिंग अधिकारियों संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं इन्फेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल कमेटी द्वारा संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के नेशनल मेडिकल कॉलेज नेटवर्क के तत्वावधान में नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला का मुख्य विषय ‘Combating हेल्थकेयर एसोसिएटेड इन्फेक्शन : ए Nurse’s गाइड टू वैप , CLABSI & CAUTI प्रेवेंशन रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो सीएम सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

सही प्रशिक्षण से हम गंभीर संक्रमणों से मरीजों का बचाव कर सकते हैं। साथ ही कार्यशाला की आयोजक अध्यक्ष एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो ज्योत्स्ना अग्रवाल ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि (वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया), (सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन) और (कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) आईसीयू और वार्डों में होने वाले प्रमुख संक्रमण हैं, जिन्हें उचित सतर्कता से रोका जा सकता है।

वहीं एसजीपीजीआइएमएस के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अतिथि वक्ता प्रो अफजल अजीम ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रो पीके दास की अध्यक्षता में नर्सों की भूमिका तथा मरीजों की देखभाल में उनके महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने विशेष रूप से आईसीयू में नर्सिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त प्रो तन्मय घटक ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ एसएस नाथ की अध्यक्षता में आईसीयू मरीजों की देखभाल तथा बंडल केयर अप्रोच के महत्व पर व्याख्यान दिया।

हैंड्स-ऑन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय सत्र में नर्सिंग अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसका समन्वय SGPGIMS की एसएनओ (क्वालिटी सेल) जुइन दत्ता एवं RMLIMS की मुख्य नर्सिंग अधिकारी (CNO) सुमन सिंह ने किया।

प्रशिक्षण सत्र तीन मुख्य वर्गों में विभाजित..

वैप प्रिवेंशन: डॉ एसएस नाथ, डॉ आकांक्षा गुप्ता (सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं इन्फेक्शन कंट्रोल नर्स सिस्टर शील भद्र व सिस्टर मेनका यादव।

CLABSI प्रिवेंशन: डॉ मोहम्मद साकिब, डॉ शिवा वर्मा (सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं आईसीएम सिस्टर मनीषा पासवान व सिस्टर सान्या सिंह। CAUTI प्रिवेंशन: प्रो मनोदीप सेन (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ रिमझिम (सहायक प्रोफेसर) एवं आईसीएम प्रभारी सिस्टर स्मिता सिंह व सिस्टर अर्चना बाला।

समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव प्रो मनोदीप सेन (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागी नर्सिंग अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में संस्थान के अनेक नर्सिंग अधिकारी शामिल होकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button