उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर हुई अभद्र टिप्पणी पर जताई नाराजगी 

मुख्यमंत्री प्रदेश में बहाई विकास की गंगा 

 

आजमगढ़। गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश के जिलों में कई विकास परियोजनाओं की बरसात की। शनिवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद आजमगढ़ में ₹955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ हम यहां बार-बार आएंगे, क्योंकि आजमगढ़ को और अधिक समृद्ध बनाना है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा हम उस संस्कार में पले बढ़े हैं जहां गांव की बेटी और बहन को सब की बेटी बहन है का दर्जा दिया जाता है। इसके अलावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर में ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण,शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से गोरखपुर विकास और निवेश का नया केंद्र बन रहा है। आज युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button