वृंदावन की पावन धरा केवल एक भूभाग नहीं- द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति ने ऑन्कोलॉजी ब्लॉक' का किया उद्घाटन

वृन्दावन। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रपति ने ऑंकोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में पहुंची।
जहाँ उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण केवल स्वस्थ नागरिकों के माध्यम से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन ने यह सिद्ध कर दिया है कि आधुनिक विज्ञान और मानवीय करुणा का संगम, मानवता के कल्याण के लिए अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा की वृंदावन की पावन धरा केवल एक भूभाग नहीं बल्कि दिव्यता और भक्ति का जीवंत अनुभव है। जहां प्रत्येक कण में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की गूंज सुनाई देती है।
इसी क्रम में राष्ट्रपति प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची और उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। वही प्रेमानंद द्वारा उन्हें फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।



