उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री वायु सेना के हवाई करतब को देखा 

रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, दोनों डिप्टी सीएम प्रदेश अध्यक्ष रहें मौजूद 

 

वाराणसी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आध्यात्मिक नगरी काशी लड़ाकू विमानों की गरजना से गूंज उठी।

रविवार को काशी नमो गंगा घाट के दोनों तटों पर उमड़ी पड़ी। मानो प्रयागराज के महाकुंभ का आभास करा दिया हो ।

नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के अंतिम दिन लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि घाटों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक दर्शकों की कतारें नजर आईं।

वहीं वायु सेना के शौर्य को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य पाल आनंदीबेन पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य पार्टी नेता मंच पर मौजूद सेना के करतब को देखते रहे।

हर कोई आसमान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की रफ्तार, रोमांचक करतब और अद्भुत उड़ान का साक्षी बनने के लिए उत्सुक दिखा। गंगा के दोनों किनारों पर दूर-दूर तक तिरंगा थामे लोगों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के माहौल में रंग दिया।

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित एयर शो को लेकर काशी में खास उत्साह देखने को मिला।

शो के अंतिम दिन सेना के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री, विधायक और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गंगा के लहरों के ऊपर गगन में भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन देखा।

गंगा के दोनों तट दर्शकों का हुजूम..

गंगा के दोनों तटों पर उमड़ी भीड़ किसी विशाल जन समागम से कम नहीं थी। नमो घाट के साथ आसपास के घाटों, सड़कों और मकानों की छतों पर लोग एयर शो देखने के लिए जमा रहे।

जहां तक नजर जाती, वहां तक लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। परिवार के साथ पहुंचे लोगों में विमानों के करतब देखने का खास उत्साह था।

आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनते ही दर्शकों की निगाहें आसमान की ओर टिक जातीं और रोमांचक करतबों पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लिए हुए थे।

वायुसेना के शौर्य को देखने में टिकी निगाहें..

तेज धूप और गर्मी भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। कोई गमछे से सिर ढककर तो कोई टोपी और छाते के सहारे एयर शो देखने के लिए घाटों पर डटा रहा।

लोगों का मकसद एक ही था,गंगा के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना के अद्भुत प्रदर्शन को अपनी आंखों से देखना।

नमो घाट के अलावा सभी घाटों और घरों की छतों से भी लोगों ने विमानों की तेज रफ्तार और हैरतअंगेज कलाबाजियों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, रोमांच और देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम..

इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने सुरक्षा, यातायात और जन सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए थे।

ट्रैफिक डायवर्जन, चिकित्सा सेवाएं, ग्रीन कॉरिडोर, पेयजल, मोबाइल शौचालय और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए घाटों को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांटा गया था।

प्रत्येक जोन के लिए प्रवेश मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित करने के साथ अस्थायी थाने भी बनाए गए थे।

ट्रैफिक प्लान से संभाली शहर की यातायात व्यवस्था..

एयर शो के दौरान संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए थे।

यातायात व्यवस्था को आंतरिक और बाहरी, दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग डायवर्जन, बैरियर और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि दर्शकों की आवाजाही के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

महाकुंभ जैसे जनसमूह के बीच एयर शो को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button