उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

एलोपैथिक आयुर्वेद, होम्योपैथ डॉक्टरों ने दिया परामर्श 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्योपैथ डॉक्टरों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

रविवार को सुभाष मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

जिसमें शहर के सबसे बड़े अस्पताल केजीएमयू के पल्मोनरी विभाग से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को बिना किसी फीस के परामर्श दिया गया ।

आयोजकों में हरी जीवन रस्तोगी, लोकेश रस्तोगी और सचिन रस्तोगी ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में सौ से अधिक मरीज देखे गये।

13 मरीजों ने ईसीजी और 28 मरीजों की खून से संबंधित जांचें की गयीं। शिविर में हड्डी रोग के लिए प्रसिद्ध डॉ. देवर्षि रस्तोगी और स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. शशांक सिंह श्वास, दमा और टीबी के लिए केजीएमयू के

रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत और उनकी पूरी टीम मौजूद रही तो हृदय रोग के लिए डॉ. राजीव रस्तोगी, घुटना और जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेद से डॉ. संजीव रस्तोगी ने मरीजों को देखा।

इसके अलावा जनरल फिजीशियन, होम्योपैथ, दंत रोग, नेत्र रोग और न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

डॉक्टर द्वारा लिखी गई एलोपैथिक दवाएं 3 दिन के लिए मुफ्त और होम्योपैथिक दवाएं 7 दिन के लिए मुफ्त दी गयीं। हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि शिविर के बाद भी मरीजों को रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र इलाज की सुविधा मिलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button