उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

स्टेट बैंक कर्मचारियों ने सांसदों को ज्ञापन सौंपा

25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की तैयारी 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्टेट बैंक कर्मचारियों ने सांसदों को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद तथा तनुज पुनिया सांसद बाराबंकी को उनके आवास पर जाकर लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार, अमित सिंह आदि संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से मुलाकात कर बताया कि स्टेट बैंक कर्मचारियों की बहुत समय से चली

आ रही मांगों में संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि मांगों हेतु हमारा फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों के लिए मई माह में कल 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा

22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा तथा मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button