स्टेशनों पर चला ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान
जागरूकता रैली के माध्यम से किया जागरूक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे स्टेशनो पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी।
मंगलवार को महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार तथा मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम,
फ्रेट एवं डीएम महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली’ का आयोजन किया गया । वहीं
जागरुकता रैली के माध्यम से यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया ।
जिसमें स्वच्छता संबंधी नारे, जन-जागरूकता उद्घोषणाएँ तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को रेलवे परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा अभियान निरंतर आयोजित कर रहा है। साथ ही यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाना है। इसके लिए यात्रियों का सहयोग अपेक्षित है।



