मरीजों की सेवा ही ईश्वर की सेवा- मुक्तिनाथानन्द
विवेकानन्द अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रॉमा यूनिट की शुरुआत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में ट्रामा यूनिट की शुरुआत की गयी। मंगलवार को 500 बिस्तर वाले एनएबीएच मान्यता से लैस
विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान में ट्रामा यूनिट का शुभारम्भ किया गया। सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल है जो पिछले 8 दशकों से लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों तथा नेपाल तक के मरीजों को 24×7 अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करता आ रहा है।
संस्थान ने सेवाओं का विस्तार करते हुए आपातकालीन विभाग से संबद्ध एक नई ट्रॉमा सर्जरी यूनिट की स्थापना की है, जो दिन-रात कार्यरत रहेगी। इस यूनिट में कुशल चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध होगी।
जिसमें ऑर्थोपेडिक, प्लास्टिक, न्यूरो, जनरल, पीडियाट्रिक एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके साथ ही अनुभवी ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर इंटेंसिविस्ट, इमरजेंसी आईसीयू, वेंटिलेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों एवं सहयोगी सेवाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं
संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने कहा कि ये सेवाएं लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समर्पित की जा रही हैं, ताकि स्वामी विवेकानन्द के उस आदर्श -“मरीजों की सेवा में ईश्वर की सेवा” को साकार किया जा सके।



