उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे ट्रामा सेंटर, घायलों से जाना हाल 

अग्निकांड में घायल हुए छात्र छात्राएं ट्रामा में भर्ती इलाज जारी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अग्निकांड में घायल छात्रों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां बीते सोमवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरनिया चौराहे पर स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई थी।

दर्जन भर से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

वहीं अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जानने पहुंचे । केजीएमयू ट्रामा सेंटर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रेमराज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रामा सेंटर आये थे।

उन्होंने अग्निकांड में घायलो से मिले और उनका हाल जाना। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button