100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन में शामिल हुआ पीएसआई इंडिया
महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य कार्यों पर मिली उपलब्धि

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़ । सामाजिक विकास कार्यों के चलते संस्था ने बढ़ी उपलब्धि हासिल की।
मंगलवार को पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया को 100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन में शामिल किया गया। महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकार के साथ मिलकर समुदाय को
जनसुविधाओं से जोड़ने का प्रमुखता से कार्य रही संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया को लगातार पांच बार देश के “ग्रेट प्लेसेस टू वर्क” के खिताब से नवाजा गया है।
लगातार पांच वर्षों से देश की बेहतरीन कार्यस्थल वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था का दर्जा बरक़रार रखे हुए पीएसआई इंडिया को एक और गौरव हासिल हुआ है।
मुंबई में आयोजित एक समारोह में ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्था की ओर से पीएसआई इंडिया को देश की ‘टॉप 100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन’ में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि संस्था ने शानदार 79वीं रैंक हासिल की है।
पीएसआई इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने खुशी जताते हुए इसे संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने लगातार पांच वर्षों से हासिल कर रहे इस प्रतिष्ठित सम्मान को पीएसआई इंडिया बोर्ड के
सभी सदस्यों, संस्था के 200 से अधिक सम्मानित कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि पूरी टीम की लगन, कार्यकुशलता और जोश ने ऑर्गनाइज़ेशन को काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने में योगदान दिया है।
पीएसआई इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर समरेंद्र बेहरा, डायरेक्टर एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन संजीव श्रीवास्तव और ऋचा शरद सेल्वी भी सम्मान ग्रहण करने में उनके साथ मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि देश के 100 से 1000 कर्मचारियों वाली संस्थाओं और कंपनियों के कर्मचारियों के कार्य वातावरण पर फीडबैक और कार्यस्थल के वृहद स्वतंत्र आंकलन के बाद यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि पीएसआई-इंडिया को यह सम्मान कार्यस्थल के वृहद स्वतंत्र आंकलन के आधार पर ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्था द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रदान किया गया है।
यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि पीएसआई इंडिया को इससे पहले देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) और बेस्ट प्लेस टू वर्क वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हो चुका है।
हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। यह सभी प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुकेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है।
हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है।



