उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

कल डॉक्टर एएमआर पर करेंगे गहन चर्चा 

एंटीबायोटिक दवाएं आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी देन - प्रो रुंगमेई एसके मारक

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खतरे से बचाव के लिए कल डॉक्टर गहन विचार विमर्श करेंगे।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी एवं संक्रामक रोग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा।

शनिवार यानि कल 21 नवम्बर को संस्थान के टेलीमेडिसिन सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष की वैश्विक थीम है “वन हेल्थ, वन एक्शन अभी रोकें रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर)।

कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एसके मारक तथा आयोजन सचिव प्रो चिन्मय साहू हैं।

सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता से होगी। सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह में संस्थान एंटीबायोग्राम पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

वहीं विशेषज्ञ भारत में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) के बोझ और एंटीमाइक्रोबियल स्टूवार्डशिप की भूमिका जानकारी साझा करेंगे।

जिसमें पशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान के साथ वन हेल्थ की भूमिका, फफूंद के विरुद्ध कीटाणुशोधन एवं स्टरलाइजेशन, ब्लड कल्चर की उत्तम प्रयोगशाला पद्धतियों तथा ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों के लिए नई एंटीबायोटिक दवाओं पर व्याख्यान देंगे।

वक्ताओं में डॉ. हितेन्द्र गौतम (एम्स, नई दिल्ली), डॉ. गौरव राठौर (आईसीएआर-एनबीएफजीआर), डॉ. प्रशांत गुप्ता (केजीएमयू), प्रो चिन्मय साहू तथा डॉ सौरभ शेखर पॉल शामिल हैं।

साथ ही शाम 4 बजे संस्थान के क्रिकेट मैदान पर ब्लू रिबन टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के साथ दिन का समापन होगा। डॉक्टरों का मानना है कि

वर्ष 2019 में जीवाणु जनित एएमआर सीधे तौर पर विश्वभर में लगभग 12.7 लाख मौतों का कारण बना। यदि कदम न उठाए गए तो वर्ष 2025 से 2050 के बीच एएमआर से लगभग 3.9 करोड़ मौतों का अनुमान है।

कार्यक्रम के बारे में आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एसके मारक ने संदेश देते हुए कहा “एंटीबायोटिक दवाएं आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी देन हैं। और इन्हें खोने का खतरा हमारे सामने है।

प्रतिरोध मनुष्यों, पशुओं और पर्यावरण के बीच फैलता है, इसलिए हमारा प्रयास भी इन सभी को साथ लेकर होना चाहिए। मैं चिकित्सकों, विद्यार्थियों और आम जनता से आग्रह करती हूँ कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन दवाओं को बचाने में हमारा साथ दें।

आयोजन सचिव प्रो चिन्मय साहू ने कहा “हर कारगर इलाज की शुरुआत सही जाँच से होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उत्तम प्रयोगशाला पद्धतियों, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एंटीबायोटिक केवल चिकित्सक की सलाह पर लें, पूरा कोर्स करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button