उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

हाँ और न में कोई सरल उत्तर देना नहीं, बल्कि समझना जरुरी – प्रो सीएम सिंह 

किशोरावस्था सहमति एवं क्षमता" विषय पर संगोष्ठी 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव पर चर्चा की।

शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा एक अत्यंत संवेदनशील एवं सामयिक विषय “किशोरावस्था, सहमति एवं क्षमता” पर बहु-विषयक संगोष्ठी आयोजित की।

जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो सीएम सिंह, निदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक, राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला, प्रो राजन भटनागर, डीन, प्रो विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रो सुब्रत चंद्रा, कार्यकारी रजिस्ट्रार की उपस्थित रहे।

प्रो सीएम सिंह ने कहा कि किशोरावस्था एक ऐसा चरण है। जिसमें शरीर मन की तुलना में अधिक तेज़ी से परिपक्व होता है, और समाज, चिकित्सकों तथा कानून को इस अंतर को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य “हाँ” या “ना” में कोई सरल उत्तर देना नहीं, बल्कि यह समझना है कि चिकित्सीय, मनोवैज्ञानिक और कानूनी दृष्टि से सहमति देने की क्षमता वास्तव में क्या है।

तीन विशेषज्ञ पैनल चर्चा में..

पहले पैनल में यौवनारंभ वयस्कता नहीं है। इसमें कम उम्र में यौन गतिविधि और उसके चिकित्सीय एवं सामाजिक परिणामों पर चर्चा हुई।

दूसरे पैनल में विकसित होता किशोर मस्तिष्क में यौन इच्छा, भावनात्मक परिपक्वता, तंत्रिका-विकास और सहमति देने की क्षमता पर विचार किया गया।

तीसरे पैनल में कानूनी सुरक्षा उपाय, फॉरेंसिक वास्तविकताएँ एवं चुनौतियाँ में किशोरों को यौन शोषण से बचाने, कानूनी प्रावधानों तथा फॉरेंसिक चुनौतियों पर चर्चा की गई।

फॉरेंसिक मेडिसिन, बाल रोग, मनोचिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, विधि, सामाजिक कार्य और न्यायपालिका के विशेषज्ञों ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया।

जिनमें डॉ. शम्रेन्द्र नारायण, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, रंजना अवस्थी (वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय), डॉ. ऋतु करोली, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ नीतू सिंह, डॉ एक्यू जिलानी, डॉ कृष्ण दत्त, डॉ अमित आर्य, डॉ आकांक्षा शर्मा तथा डॉ पूजा शुक्ला शामिल रही।

डॉक्टरों ने कहा कि पहला, यौवनारंभ एक जैविक घटना है, यह इस बात का संकेत नहीं कि कोई युवा सहमति देने के लिए तैयार है। दूसरा, कम उम्र में गर्भावस्था युवा माँ और शिशु दोनों के लिए गंभीर जोखिम लेकर आती है।

विकसित हो रहे मस्तिष्क के लिए दीर्घकालिक परिणामों का आकलन करना कठिन होता है। तीसरा, चिकित्सा-विधिक दृष्टि से, किशोरों को आयु-आधारित कानूनी संरक्षण इसलिए प्राप्त है।

क्योंकि केवल शारीरिक परिपक्वता के आधार पर सहमति की क्षमता मान लेना उचित नहीं है। अतः चिकित्सकों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को परीक्षण, दस्तावेज़ीकरण और रिपोर्टिंग सावधानी एवं संवेदनशीलता से करनी चाहिए।

ताकि साक्ष्य सुदृढ़ रहे और युवा की गरिमा सुरक्षित रहे। अंत में, सुरक्षा तब सबसे प्रभावी होती है जब परिवार, समुदाय, स्वास्थ्य सेवाएँ और विधि-व्यवस्था मिलकर कार्य करें और युवाओं के साथ संवाद खुला रखें।

कार्यक्रम का समापन डॉ. रिचा चौधरी के संचालन में ओपन हाउस चर्चा के साथ हुआ। जिसका केंद्रीय प्रश्न था। क्या हम यौन सहमति की आयु घटाए बिना किशोरों की स्वायत्तता, गरिमा और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

संगोष्ठी में संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्रों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

आयोजन समिति में डॉ. रिचा चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार एवं डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, पैनलिस्टों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button