उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

विश्व कल्याण ट्रस्ट की प्रथम बैठक 

गुरुकुल परम्परा को स्थापित कर सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर दिया जोर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गुरुकुल परम्परा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंगलवार को राजाजीपुरम स्थित राकेश त्रिपाठी के आवास पर विश्व कल्याण ट्रस्ट की प्रथम बैठक आचार्य राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर विचार करते हुए

वैदिक शिक्षा का प्रचार प्रसार के के लिए समाज को जागरूक करना एवं गुरुकुल परम्परा को स्थापित कर सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर रणनीति बनाई गयी । साथ ही

पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना जैसे जल का संचयन करना, नदियों को स्वच्छ रखना एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करना,

सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करना, परिवार प्रबोधन के अन्तर्गत बच्चों को संस्कारवान बनाना,प्राणी मात्र की रक्षा करना, स्वदेशी अपनाना और उस पर गर्व करना,

समाज से भेदभाव को जड़ से मिटाकर संगठित समाज का निर्माण करना एवं राष्ट्र को मजबूत बनाना, नागरिक कर्तव्यों का पालन करना एवं सर्वे भवन्तु सुखिना कि संकल्पना को साकार करना आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाया गया ।

बैठक के दौरान विजय सिंह अध्यापक, प्रदीप कुमार वर्मा अध्यक्ष समाचार पत्र वितरक, अंकुर दीक्षित वरिष्ठ चिकन वस्त्र व्यापारी, उमेश कुमार पाठक वेदाचार्य सामवेद,

कार्त्तिक शुक्ल, मिथलेश कुमार उपाध्याय समाज सेवी, डाक्टर सौरभ बैसवार उपाध्यक्ष,आरती शुक्ला,मंजूलता समाजसेवी,ओम् शुक्ल, शिवराम वर्मा समाजसेवी, आकांक्षा त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी एडवोकेट ने सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button