उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने कैंसर संस्थान में किया पौधरोपण 

संस्थान निदेशक की अगुवाई में चला पौध रोपण अभियान, दस हज़ार पौध रोपण का लिया लक्ष्य 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। रविवार को

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा उप्र अमित घोष एवं विशिष्ट अतिथि आनंद त्रिपाठी, उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा भी उपस्थित रहे।

वहीं संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट की अगुवाई में पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत अमित घोष द्वारा पौधारोपण कर की गई। साथ ही आनंद त्रिपाठी, संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट एवं चिकित्सको व अन्य अधिकारियों, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल लगभग 2,500 पौधों का रोपण किया गया एवं साथ ही सभी नें इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

संस्थान निदेशक द्वारा आगामी एक सप्ताह के भीतर परिसर में कुल 10,000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से संस्थान ने न केवल हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने का भी संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button