फार्मासिस्ट दवाएं वितरित करने की बजाय करेंगे जनगणना..!
जनसंख्या प्रगणक में फार्मेसिस्टों की लगी ड्यूटी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अब फार्मासिस्ट मरीजों को दवाएं बाँटने की बजाय घर -घर जाकर जनगणना करेंगे।
मामला नगर निगम जोन 6 के अंतर्गत ठाकुरगंज स्थित सह संयुक्त चिकित्सालय (टीबी अस्पताल ) के दो फार्मासिस्टों को जनसंख्या प्रगणक के रूप में नगर निगम सक्षम अधिकारियों द्वारा ड्यूटी लगाने का मामला पहली बार देखने को मिल रहा है।
जबकि आपातकालीन सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करना मरीजों को दिक्कत बढ़ाने जैसा साबित हो सकता है। जहाँ अस्पताल में तीनों शिफ्ट में फार्मासिस्ट की तैनाती स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी है।
जिसमें एक जनरल ड्यूटी और वीआईपी ड्यूटी भी चलती रहती है। दिनों रात की ड्यूटी में कुल मिलाकर 10 फार्मासिस्ट तैनाती रहती है। ऐसे में देखा जाय तो अस्पताल में प्रतिदिन 15 सौ से लगाकर 16 सौ तक मरीजों की ओपीडी में इलाज के लिए आना होता है।
इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अस्पताल पर मरीजों का कितना बोझ रहता और फार्मासिस्ट जनगणना में ड्यूटी लगाने पर इनकी जगह कौन मरीजों को दवाएं वितरित करेगा। ऐसे कई सारे सवाल विभाग में उठने शुरू हो गए हैं।
ऐसा करना मतलब अस्पताल में अव्यवस्था जैसी स्थिति को उत्पन्न करने वाला हो सकता है । जबकि बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों का भारी भरकम बोझ होने की वजह से मरीज अपने नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराना सुलभ समझते हैं,जब उन्हें उपचार सुलभ नहीं मिलेगा तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन संभालेगा।
विभागिए जानकारों की माने तो स्वास्थ्य कर्मियों को जनसंख्या प्रगणक के रूप में शामिल करना किसी मायने में उचित नहीं ठहराया जा सकता। क्योंकि यह इमरजेंसी सेवाओं को बाधित हो सकती है।
इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल से एक फार्मासिस्ट और टीबी अस्पताल से दो फार्मासिस्ट को जनगणना में लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
वहीं फार्मासिस्टों की जनगणना में ड्यूटी लगाने को लेकर अपर नगर आयुक्त एवं जनगणना अधिकारी ललित कुमार से जानकारी के लिए फोन पर बातचीत करनी चाही तो उनका फोन किसी कारणवस रिसीव नहीं हो सका।



