उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

फार्मेसिस्टों ने राम उजागिर पांडेय को याद कर दी श्रद्धांजलि

23वी पुण्यतिथि पर फार्मेसिस्टों ने लिया संकल्प 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। फार्मेसिस्टों ने राम उजागिर पांडेय को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक महामंत्री ‘फार्मेसी रत्न’ राम उजागिर पांडेय की 23वी पुण्यतिथि पर फार्मेसिस्टों ने उनके बताए सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया ।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय बलरामपुर चिकित्सालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव,

डीपीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष अजय पांडे, शंकर पटेल, मनमोहन मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अजीत मिश्रा, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संदीप बडोला ने स्वर्गीय पांडे को याद करते हुए कहा कि संगठन उनके बताए रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है। स्व राम उजागर पांडे ने सतत संघर्ष करते हुए फार्मासिस्ट संवर्ग में चीफ फार्मेसिस्ट से लेकर संयुक्त निदेशक तक के पद सृजित कराये।

वहीं सुनील यादव ने राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए एक चिंतनशील, सतत संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय में बसने वाला नेता बताते हुए कहा कि पांडेय ने फार्मेसी छात्रों को एकजुट करके संघर्ष की शुरुवात की थी और डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का गठन किया था ।

इसके अलावा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी(सिविल) चिकित्सालय में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वरिष्ठ चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, जीसी दुबे ने स्व पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा का शुभारंभ किया ।

सुशील त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, दिनेश पांडे, डीके सिंह, रजनीश पांडे ए पी मिश्रा एमपी रावत, श्रवण चौधरी,अजय कश्यप सुधीर कुमार सहित सभी चीफ फार्मेसिस्टों, फार्मेसिस्टों ने पुष्प अर्पित कर पांडेय को याद किया । साथ ही

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने पांडेय के साथ बिताए क्षणों को याद किया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को एकजुट करने में पांडेय जी की भूमिका हमेशा यादगार रहेगी ।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्र ने स्व पांडेय को संघर्षो का प्रतीक बताया है ।

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सहित अनेक संवर्गीय संगठनों ने पांडे को श्रद्धांजलि दी ।

उन्होंने कहा कि पांडेय जी द्वारा लिखे गए पत्रो का संकलन करने से संघ को बहुत लाभ हुआ है ।

आदि ने पुष्प अर्पित करते हुए कर्मचारियों से एकजुट रहकर पांडेय के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया । रमेश यादव, विवेक, गिरीश विश्वकर्मा , सत्य प्रकाश यादव, जावेद, फ़ैज़ी, राजेश सिंह, खुर्शीद, रियाज, राजेन्द्र दुबे, आदि ने प्रमुख रूप से सभा को संबोधित कर पांडेय जी को याद किया ।

वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पांडेय की पुण्यतिथि पर सेमिनार , फल वितरण सहित अनेक जनोपयोगी कार्यक्रमो का आयोजन किया गया ।

ज्ञात हो कि कर्मचारी नेता राम उजागिर पांडेय का 6 जुलाई 2003 को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था । तब से हर वर्ष पूरे प्रदेश में उन्हें 6 जुलाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button