विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चिकित्सक हुए सम्मानित
न्यायमूर्ति कुंवर मित्रेश कुशवाहा, डॉ हिमांशु चतुर्वेदी डॉक्टर पीके श्रीवास्तव रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को
बलरामपुर अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में एनसीडी विभाग द्वारा तम्बाकू उन्मूलन केंद्र नोडल अधिकारी डॉ पीके श्रीवास्तव के निर्देशन तथा डॉ रजनीगंधा साइकोलॉजिस्ट तम्बाकू उन्मूलन केंद्र की देखरेख में सम्मान समारोह आयोजित किया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कुंवर मिथलेश कुशवाहा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कोर्ट लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीके श्रीवास्तव द्वारा समारोह का शुभारंभ किया गया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा तम्बाकू छोड़ने वालों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसमें अजय कुमार उम्र 42 वर्ष, रमेश उम्र 63 वर्ष, विश्वनाथ उम्र 62 वर्ष, अशोक 62 वर्ष, अमन कुमार उम्र 33 वर्ष, यास्मीन खान उम्र 55 वर्ष,
पुराचंद श्रीवास्तव उम्र 70 वर्ष, कमल किशोर शुक्ला उम्र 57 वर्ष, शैलेंद्र उम्र 36 वर्ष, रूपेश कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया।
साथ ही सभी प्रतिभागियों ने तम्बाकू छोड़ने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तम्बाकू सेवन सेहत का नुकसान होने के साथ- साथ तमाम बीमारियों को बुलाने जैसा है,इससे न केवल अपने सेहत के साथ खिलवाड़ करना बल्कि परिवार को मुश्किलों में डालने जैसा है।
इसलिए तम्बाकू सेवन नहीं करना चाहिए। इसी क्रम में अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ चतुर्वेदी ने डॉ रजनीगंधा के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।
साथ ही दो रजनीगंधा ने कहा कि 2015 से अब तक लगभग 40 हज़ार से अधिक लोगों को तंबाकू सेवन से निजात दिलाने के लिए जागरूकता के साथ स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान गयी है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसलिंग करने के साथ उन्हें तंबाकू के दुष्प्रभाव की स्वास्थ्य शिक्षा दी जाती है और उन्हें निशुल्क दावों को देने के साथ तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
जिसका परिणाम है कि अब तक हजारों लोग तंबाकू सेवन से निजात पा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा देने के साथ उन्हें तंबाकू सेवन से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
इस मौके पर ऑल इंडिया पायाम- ए -इंसानियत फोरम संस्था,चिकित्सक नर्सिंग ऑफिसर, डीपीआरए प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं अस्पताल कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



